भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। बस्ती मंडल न्यूज | संवाददाता गोविंद कुमार :
थाना भवानीगंज पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत ग्राम हिसामुद्दीनपुर चौधरी पुरवा में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके और नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही, टीम ने वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सुरक्षित रहने के टिप्स दिए और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112) के बारे में बताया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र की तमाम महिलाएं और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ